आप अपने 40 के दशक में स्वस्थ कैसे रहते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:07

40 की उम्र के बाद हेल्दी रहने के आयुर्वेदिक उपाय:-

1. सुबह जल्दी उठें

सुबह जल्दी उठने से शरीर में ताजगी आती है, साथ ही आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। यह आपको एक व्यस्त दिन की शुरुआत से पहले आपके नर्वस सिस्टम को बूस्ट करता है और तनाव, चिंता जैसी स्थितियों से बचाव करता है।

2. खाली पेट करें एक्सरसाइज

खाली पेट व्यायाम करने से लघुत्व (Lightness) में मदद मिलती है, जिससे यह अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं के साथ परस्पर क्रिया नहीं करता है। इसलिए कोशिश करें कि नियमित रूप से सुबह खाली पेट कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें।

3. कम खाएं और अधिक चलें-फिरें

40 के बाद मेटाबॉलिज्म को हेल्दी रखने के लिए यह सबसे अहम नियम है। आयुर्वेद सुझाव देता है कि आपको 3/4 प्लेट खाली हो जाने के बाद खाना बंद कर देना चाहिए, और नियमित इतना ही खाना चाहिए। साथ ही पूरे दिन बैठे न रहें, चलते-फिरते या अन्य शारीरिक गतिविधियां करते रहे हैं।

4. डाइजेस्ट होने वाले फूड्स खाएं

40 के बाद आपका फोकस सिर्फ हेल्दी खाने पर ही नहीं, बल्कि जल्दी और आसानी से पचने वाले भोजन पर होना चाहिए। हल्का, गर्म और पतला भोजन अधिक करें।

5. ऋतुचर्या का पालन करें

ऋतुचर्या यानी मौसमी रूटीन को फॉलो करने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह आपको शारीरिक और मानसिर रूप से भी मजबूत बनाता है। अभ्यंग यानी मालिश, उदवर्तन (udvartana), गंडूषा (gandusha) और कवाला (kavala) को रूटीन में शामल करें।

जीवनशैली में सामान्य बदलाव की मदद से आप बढ़ती उम्र के साथ न सिर्फ स्वस्थ रहते हैं, बल्कि गंभीर रोगों से भी सुरक्षित रहते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info